सिद्धार्थ, जून 3 -- सिद्धार्थनगर। उप्र ग्रामीण चौकीदार संघ की बैठक में सर्वसम्मत से हरीराम यादव को अध्यक्ष व रामकुमार को महामंत्री मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी बालमुकुंद त्रिपाठी, राम शंकर, शैलेंद्र त्रिपाठी, नंदलाल, राधेश्याम मौर्य की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इसमें संतोष पांडेय कार्यवाह अध्यक्ष, राम लौट, अजय चौरसिया उपाध्यक्ष, अनिल मौर्य मीडिया प्रभारी, बालमुकुंद त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, राम महेश पासवान संप्रेक्षक, अखिलेश संगठन मंत्री, फूलचंद यादव संयुक्त मंत्री, सतीश चंद त्रिपाठी वरिष्ठ मंत्री मनोनीत किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...