पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पीलीभीत में महोफ रेंज के बाद अब पीलीभीत टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज व माला रेंज में आग भड़क गई। अफरातफरी के बीच सूचना मिलते ही डीएफओ टीम के साथ पहुंचे। दमकलकर्मियों की टीमों को बुलाकर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। हरीपुर रेंज में तो आग पर काबू पा लिया गया लेकिन माला रेंज में आग के शोले काफी भड़के। पूरे मामले की जांच के आदेश करते हुए टीम गठित की गई है। पिछले दिनों महोफ रेंज के अंतर्गत कंर्पाटमेंट 106 में आग लगी थी। इसे करीब आठ घंटे बाद नियंत्रित किया जा सका था। इसके बाद फायर लाइन काटने के सिलसिले में सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद मंगलवार देर रात जटपुरा के पास हरीपुर रेंज में घास के मैदान में आग लग गई। इसे जैसे-तैसे काबू पाया गया तो माला रेंज में माला नदी के करीब आग लग गई। वन्यजीव बाहुल्य वाले माला रेंज में वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.