पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- पूरनपुर। नेपाल से आए हाथियों का झुंड रविवार की रात ही हरीपुर रेंज को छोड गया। पेट्रोलिंग में लगी टीम ने हाथियों के महराजपुर जाने के पदचिंह देखे। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। फैजुल्लागंज में नेपाल से आए हाथियों ने जमकर उत्पात मचा रखा था। यहां से हाथियों का झुंड शनिवार की रात गांव चंदिया हजारा पहुंच गया था। यहां खेतों से होते हुए हाथी हरीपुर रेंज में दाखिल हो गए। हाथियों के आने से हरीपुर रेंज स्टाफ भी अलर्ट हो गया था। हाथियों को लेकर वन कर्मियों ने रात भर पेट्रोलिंग की। सुबह के समय हाथियों की रेंज में कहीं लोकेशन नहीं देखी गई। पदचिंहों के आधार पर हाथियों के खीरी क्षेत्र क महराजपुर जाने की संभावना जताई जा रही है। तीन हाथी होने की बात भी कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.