गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मैच में हरि सिंह क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब को 9 विकेट से शिकस्त दी। आदित्य सिसोदिया को शतकीय पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अल्फा क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर मिश्रा स्पोर्ट्स क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जवाब में 40 ओवर में 190 रन बनाकर आउट हो गई। दीपांशु सक्सेना ने सर्वाधिक 69 रन, सम्यक जैन ने 51 और अभिषेक ने 21 रन की अहम पारी खेली। विरोधी टीम की तरफ से अक्षय चंदीला ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। देव को तीन और आर्यन वत्स को दो विकेट प्राप्त हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरि सिंह क्रिकेट एकेडमी ने अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.