कटिहार, फरवरी 19 -- आजमनगर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दनिहां पंचायत के तमाबाड़ी गांव में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक वातावरण और श्रद्धा भक्ति से ओतप्रोत इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा की शुरुआत तमाबाड़ी यज्ञ स्थल से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। कलश यात्रा तमाबाड़ी से निकलकर आजमनगर बाजार होते हुए केसरी चौक, प्रभात चौक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जय सिया राम के जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के हाथों में सजे-धजे कलश और सिर पर चुनरी ओढ़े महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। शोभायात्रा आगे बढ़ते हुए महानंदा घाट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-व...