कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर। श्रीराम कथा महोत्सव आयोजन समिति जरौली के तत्वावधान में त्रिवेणी प्रांगण में मथुरा वृंदावन धाम से आए श्री भारत शरणजी महाराज ने कथा के पंचम दिवस पर रविवार को कहा कि सुखी मीन जहां नीर अगाथा, जिम हरि शरण है ना एकउ बाधा। उन्होंने बताया कि जो भी प्राणी हरि की शरण में चला जाता है, उसके जीवन में किसी भी प्रकार की कोई बाधा नहीं रहती। कथा में सीता स्वयंवर की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रबोध मिश्रा, रवि करण तिवारी, संजय बाजपेई, निर्मल शुक्ला, सुशील अवस्थी, राजेश तिवारी, शैल शर्मा, हर्षित अग्निहोत्री, अनिल शुक्ला, विवेक त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.