बदायूं, सितम्बर 1 -- शहर के भोला धाम में श्रीगणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में चल रहे 22वें विशाल गणेश महोत्सव में कथा को विश्राम दिया गया। कथा व्यास राध्या भारद्वाज ने कहा कि भगवान की कथा तो अनंत है। इसका समापन तो नहीं कर सकते। विश्राम दिया जाता है। अगली बार फिर से श्रीगणेश महोत्सव में आपको श्रीगणेश महापुराण की अनंत कथाएं श्रवण होंगी। इस अवसर पर कथा व्यास राध्या भारद्वाज का व्यास पूजन भी किया गया। कमेटी के सभी सदस्यों ने राध्या भारद्वाज को अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार फल पुष्प मुद्रा भेंट करके उनका व्यास पूजन किया। कथा में राधा अष्टमी के पावन पर्व पर छप्पन भोग श्रीगणेश सेवा मंडल की ओर से लगाए गए। जिसका आयोजन बाल गणेश सेवा मंडल के युवाओं द्वारा किया गया। कथा में संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील गुप्ता, संतोष गुप्ता, मनोज वैश्य, पंकज ...