संभल, नवम्बर 19 -- संभल। 19 नवंबर को कैला देवी धाम से हरिहर मंदिर तक प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर महंत ऋषिराज गिरी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में स्पष्ट कहा कि यह यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और आस्था-आधारित होगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक जनजागरण और हरिहर भगवान के दर्शन है, किसी भी प्रकार का भड़काऊ व्यवहार या कानून उल्लंघन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महंत ने बताया कि यात्रा प्रातः 10 बजे कैला देवी धाम से शुरू होगी और हरिहर मंदिर की परकोठी की परिक्रमा कर पूरी की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा की गरिमा बढ़ाएं। महंत ऋषिराज गिरी ने कहा कि हमारा धर्म शांति है, कानून का सम्मान हमारी परंपरा है। उन्होंने यह भी कहा कि हरिहर मंदिर संबंधी मुद्दे न्यायालय में विचा...