गंगापार, फरवरी 4 -- तहसील क्षेत्र के समहन गांव निवासी ज्योतिषी आचार्य हरिहर को सनातन सप्तर्षि अखाड़ा की ओर से महामंडलेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। जिससे क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त है। लोगों की ओर से उन्हें बधाई दी जा रही है। सनातन सप्तर्षि अखाड़ा दिल्ली की ओर से प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें महामंडलेश्वर की यह उपाधि प्रदान की गई। यह जानकारी सनातन सप्तर्षि अखाड़ा के संस्थापक चंद्रमणि व महासचिव शिव प्रकाश तिवारी की ओर से जारी पत्र में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.