गढ़वा, अप्रैल 6 -- हरिहरपुर। श्रीरामनवमी पूजा को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। उस दौरान पुलिस ने कवालदाग, मझिगांवा, हरिहरपुर, बतो खुर्द, लोहरगड़ा, मेरौनी सहित दर्जन भर गांवों का भ्रमण कर लोगों को रामनवमी पूजा शांति से मनाने की अपील किया। एसडीपीओ ने बताया कि रामनवमी पूजा आदर्श व शुद्धता का पर्व है। उन्होंने सभी वर्गों से सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने की भी अपील किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति शांति भंग करने व भ्रामक खबर सोशल मीडिया से प्रचारित किया और उससे दूसरे समुदाय को ठेस पहुंचेगा तो वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन, हरिहरपुर ओपी प्रभारी सफीउल्लाह अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.