महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने रविवार को मिठौरा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिहरपुर का निरीक्षण किया। केन्द्र में आयोजित आरोग्य मेले में मरीजों के इलाज की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान पैथालॉजी, स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र, स्क्रीनिंग, मौसम के अनुसार अन्य रोगो से सम्बन्धित मरीजों को डाक्टरो द्वारा चेकिंग व दवा वितरण सहित उपस्थित का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में 32 मरीजों का इलाज किया गया था। स्क्रीनिंग में 17 मरीज तथा पैथालॉजी में सुगर, एचआईवी सहित अन्य रोगों की जांच की गई थी। डीएम ने मरीजों से बातचीत कर दवा तथा डॉक्टर के इलाज से संतुष्टि के बारे में जानकारी ली। सर्प दंश दवा स्टाक के साथ अन्य दवाओं का स्टाक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीक...