गुमला, फरवरी 9 -- जारी, प्रतिनिधि। पारंपरिक वनोत्पाद और जड़ी-बूटी आधारित नवाचारों की खोज के उद्देश्य से स्वंयसेवी संगठन सृष्टि के नेतृत्व में संचालित शोधयात्रा दल सोमवार को जारी प्रखंड के हरिहरपुर गांव पहुंचा। ग्राम सभा में संस्था के संस्थापक और आईआईएम अहमदाबाद के प्रो.डॉ.अनिल के गुप्ता ने ग्रामीणों को शोधयात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांवों में मौजूद पारंपरिक ज्ञान,जड़ी-बूटियां और प्राकृतिक संसाधन आत्मनिर्भरता तथा रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि शोधयात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपे नवाचारों और पारंपरिक उपचार पद्धतियों को सामने लाना है, ताकि इन्हें दस्तावेजीकृत कर व्यापक स्तर पर उपयोग में लाया जा सके। उन्होंने कहा कि गांवों में उपलब्ध वनोत्पादों के माध्यम से जैविक खेती, पश...