लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हुनर क्रिएशन एण्ड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से नौशाद सम्मान दो चरणों में दिए जाएंगे। इस वर्ष गायक हरिहरन, भजन सम्राट अनूप जलोटा, सितार वादक प्रो.साहित्य कुमार नाहर, गायिका सुरभि रंजन को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए नौशाद सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं शान ए अवध सम्मान फनकार अपेक्षा सक्सेना, अलीना भारती, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि मुखर्जी और बिस्वरूप बनर्जी और जगमोहन रावत को दिया जाएगा। ये कलाकार कार्यक्रम में सुरों की महफिल सजाएंगे। संयोजक जफर नबी ने बताया कि पहले चरण में 16 फरवरी को एमबी क्लब में होने वाले समारोह रंग ए अवध में गायक हरिहरन और प्रो. साहित्य कुमार नाहर को इस वर्ष का नौशाद सम्मान दिया जाएगा। मुख्य अतिथि संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह होंगे। वहीं दूसरे चरण में 22 मार्च...