पलामू, फरवरी 15 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में हर्ष और उल्लास के साथ महाशिवरात्रि मनाया गया। हरिहरगंज थाना के समीप शिव मंदिर, अररुआ शिव मंदिर, पहाड़ी मंदिर, खाप कटैया शिव मंदिर सहित कई शिवालयों में पूरे दिन पूर्जा अर्चना को लेकर भीड़ देखी गई। थाना के पास शिव मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। हरिहरगंज से सटे बिहार राज्य के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज ठाकुरबाड़ी में शिव पार्वती विवाह का आयोजन किया गया। रविवार की रात में शादी कार्यक्रम एवं भंडारा का आयोजन किया गया। पिपरा प्रखंड के गेरुआ पहाड़ शिव मंदिर, पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर सहित कई मंदिरों में पूजा को लेकर भीड़ देखी गई। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि शिव पार्वती विवाह कार्यक्रम को लेकर शहर के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.