पलामू, जनवरी 16 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। मध्याह्न भोजन योजना संचालन के लिए हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड के 144 स्कूलों को सितंबर-2025 के बाद से कंवर्जन राशि उपलब्ध नहीं कराया गया है। दिसंबर तक का ही चावल आवंटित किया गया था। इससे संबंधित प्रधानाध्यापकों को उधार में सामान लेकर एमडीएम का संचालन करना पड़ रहा है। खाप कटैया मिडिल स्कूल में शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे सीआरपी संजय कुमार ने पाया कि बच्चों के लिए एमडीएम भोजन पकाया गया है परंतु राशि नहीं रहने का असर शुरू हो गया है। सीआरपी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल में 211 बच्चों के लिए एमडीएम पकाया गया है। उधार में सामान की व्यवस्था कर मध्याह्न भोजन तैयार किया जा रहा है। इससे परेशानी बढ़ गई है। प्रधानाध्यापक अर्जुन बैठा ने बताया कि सितंबर तक एमडीएम का राशि मिला है। उधार में सामान लेकर एमडीएम संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.