पलामू, दिसम्बर 12 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। एनएच 139 पर पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कौवाखोह के समीप शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो और पिकअप की टक्कर में स्कार्पियो सवार हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव निवासी 30 वर्ष के सुनील राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में ढाब गांव निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र कुमार, 55 वर्ष के पनवा देवी, 21 वर्ष के प्रतिमा कुमारी घायल है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि स्कॉर्पियो वाहन से सभी लोग प्रतिमा कुमारी को प्रसव कराने के लिए सीएचसी हरिहरगंज आ रहे थे। अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पिकअप वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें घटना स्थल पर ही स्कार्पियो सवार सुनिल की मौत हो गई। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। हरिहरगं...