पलामू, जनवरी 29 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए कोई भी प्रत्याशी नामांकन पर्चा नहीं खरीदा है। वार्ड सदस्य पद के लिए 43 पर्चा की बिक्री हुआ है। वार्ड पार्षद का नामांकन भी शून्य रहा। अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी छतरपुर भूमी सुधार उपसमाहर्ता विजय केरकेट्टा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कोई प्रत्याशी पर्चा नही खरीदे हैं, शुक्रवार को भी नामांकन पर्चा की बिक्री एवं नामांकन करने की प्रकिया जारी रहेगा। वार्ड एक से आठ तक के वार्ड पार्षद के निर्वाची पदाधिकारी सह हरिहरगंज के बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने बताया कि 20 नामांकन पर्चा की बिक्री हुई है, नामांकन शून्य रहा। वार्ड नौ से 16 तक के निर्वाची पदाधिकारी हरिहरगंज सीओ मनीष सिन्हा ने बताया कि 23 नामांकन फार्म की बिक्री हुई ...