पलामू, दिसम्बर 28 -- हरिहरगंज। कांग्रेस की हरिहरगंज प्रखंड यूनिट ने रविवार को सुलतानी गांव में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। मिठाईयां भी बांटी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजित कुमार सिंह ने पार्टी का झंडा फहराकर किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुजित सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश के विकास में सबसे अहम भूमिका है। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाने की अपील की गई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अवध बिहारी सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.