पलामू, फरवरी 21 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरहत कटैया गांव में शनिवार की शाम में पति-पत्नी की झगड़ा में 30 वर्षीया महिला मंजू देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पति बालकेश पासवान कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वह मानसिक रूप से कमजोर भी है। घटना के समय दोनों एक ही कमरा में थे। ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर दोनों को निकाला गया। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने आया है। पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका तीन छोटे-छोटे बच्चों की मां थी। घटना की सूचना के बाद गांव में लोग चर्चा में जुट गए हैं...