पलामू, फरवरी 9 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि।‌ पलामू जिले के हरिहरगंज में नगर पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, सुविधा व आने जाने वाले रूट का निरीक्षण किया। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज के थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी मतदान केंद्रों एवं आने-जाने वाले रुट का निरीक्षण किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को खाप कटैया मोहल्ले के मतदान केंद्र सहित आधा दर्जन पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया है। इस क्रम में आम शहरवासियों से भी बातचीत कर आसूचना संग्रह किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव को लेकर शहर में बाइक से भी पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग कर रहे है। अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर भी सख्...