पलामू, फरवरी 14 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर में स्ट्रीट लाइट खराब होने से शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जा रहा है। पूर्व वार्ड सदस्य तारा देवी ने बताया कि मेन बाजार रामचरित लाल चौक के पास में लगे स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब है। शहर में एनएच 139 पर न्यू बस स्टैंड से मछली गली, मेन रोड तक रोड किनारे लगे आधा दर्जन से अधिक लाइट काफी दिनों से खराब है। कई बार नगर पंचायत कार्यालय को सूचना दी गई। परंतु लाइट ठीक नहीं कराया गया है। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.