बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर संवाददाता। सड़क के पटरियों पर वाहन न खड़ी करें। सड़क पटरी पर वाहन खड़ी होने से अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। या बातें बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सीओ यातायात देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कही। थाना कोतवाली देहात की पुलिस हरिहरगंज बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही थी। सीओ ने कहा कि वाहन पार्किंग में खड़ा करें। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी की जिम्मेदारी है कि वह यातायात के नियमों का पालन करें। थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंहि ने कहा कि सड़क की पटरियों पर ठेला व गुमटी न लगाएं। सड़क पर अतिक्रमण होने से आवागमन में बाधा होती है और अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान सजाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। यातायात प्रभारी निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.