पलामू, नवम्बर 27 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू हरिहरगंज से 25 किलोमीटर दूर बिहार सीमा से सटे सलैया पंचायत के पंचायत भवन में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराईं। कैंप के नोडल पदाधिकारी शिवशंकर चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर करीब 250 आवेदन लिए गए। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस एवं ग्राम संगठन की महिलाओं ने 10 गरीब, असहाय व दिव्यांग लाभुकों को पोषण किट, आई-कार्ड और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। बाल विकास परियोजना की ओर से एक गर्भवती महिला की गोद भराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग ने 20 कार्डधारियों को राशन और 105 लाभुकों को धोती-साड़ी बांटी। मनरेगा के स्टॉल पर कई मजदूरों को जॉब कार्ड दिए गए। सीओ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.