पलामू, फरवरी 9 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता दिनेश गुप्ता का 58 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रविवार की शाम में उन्होंने बनारस(यूपी) के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।‌ अंतिम संस्कार सोमवार को हरिहरगंज शहर के बटाने नदी श्मशानघाट पर किया गया। शव यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, बसपा के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता‌ ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, प्रभात भुईयां, मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम, अरुण मिश्रा, मुन्ना विश्वकर्मा आदि शोकाकुल परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...