छपरा, दिसम्बर 11 -- मेले के समापन के साथ ही सरकारी और गैर सरकारी प्रदर्शनियां हो गए बंद प्रशासनिक घोषणा के बाद भी मेले में बिजली और साफ- सफाई की व्यवस्था है काफी लचर सोनपुर। संवाद सूत्र हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का सरकारी स्तर पर विधिवत समापन हो गया। वाबजूद इसके मेले में आने वाले मेलार्थियों और खरीदारों की भीड़ बनी हुई है। मेले की रौनक अभी भी अपने शबाब पर है। मेला समापन के साथ ही मेले के नखास क्षेत्र में लगी रेल प्रदर्शनी, कृषि प्रदर्शनी,उद्योग विभाग की प्रदर्शनी, आर्ट एंड क्रॉफ्ट बाजार, सहकारिता विभाग की प्रदर्शनी, डीआरडीए, आपदा प्रबंधन, सूचना व जनसंपर्क,पशुपालन, ग्रामश्री मंडप, कृषि प्रदर्शनी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, श्रम संसाधन विभाग, राजस्व व भूमि सुधार विभाग आदि सरकारी और गैरसरकारी प्रदर्शनियां...