मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर। छोटी कल्याणी से लेकर साहू रोड और हरिसभा चौक शहर का अति व्यस्त इलाका है। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर काफी महत्वपूर्ण, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। सबसे बड़ी परेशानी बिजली के तारों का मकड़जाल है। आवासीय परिसर से सटकर बिजली के तार गुजरे हैं, जिसके कारण हर वक्त हादसे का डर बना रहता है। दूसरी ओर, सावन के महीने में खोदी गई सड़क की अबतक मरम्मत नहीं हो सकी है। गड्ढे और रोड पर गड़ी बांस की गुल्ली के कारण राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन समस्या की अनसुनी कर रहा है। लोगों ने बताया कि सार्वजनिक शौचालय, शुद्ध पेयजल, पार्किंग का अभाव सहित अतिक्रमण व सुरक्षा संबंधी समस्याओं के कारण इलाका बदहाल है। जिम्मेदारों को इसे संज्ञान में लेते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.