वाराणसी, दिसम्बर 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को सफाई व्यवस्था को लेकर विभिन्न घाटों का औचक निरीक्षण किया। हरिश्चंद्र घाट पर निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति द्वारा पान मसाला खाकर थूकने पर नगर आयुक्त ने 500 रुपये जुर्माना लगाया। अस्सी घाट, तुलसी घाट, भदैनी घाट, जैन घाट, आनंदमयी घाट, निषादराज घाट, प्रभु घाट, चेतसिंह घाट, निरंजनी घाट, शिवाला घाट, हनुमान घाट, हरिश्चंद्र घाट होते हुए लालघाट, केदार घाट, चौकी घाट, क्षेमेश्वर घाट, मानसरोवर घाट, नारद घाट, राजा घाट, बबुआ पांडेय घाट समेत अन्य घाटों पर अतिक्रमण न होने को लेकर निगरानी का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने घाटों के किनारे दीवारों पर पान, पान मसाला थूकने से गंदी दीवारों पर वॉल पेंटिंग कराने को कहा। घाटों पर चौका-पत्थरों को बदलते हुए तत्काल ठीक कराने के निर्...