वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में तीन साल बाद छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। स्थगित दीक्षांत समारोह का आयोजन 15 जनवरी को किया जाएगा। इस अवसर पर लगभग 1,200 सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। यह समारोह शैक्षणिक सत्र 2022-23 के सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। पहले यह कार्यक्रम 25 नवंबर को आयोजित करने की तैयारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके विरोध में छात्रों ने धरना प्रदर्शन भी किया था, जिसके बाद प्राचार्य ने समारोह जल्द आयोजित कराने का आश्वासन दिया था। दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों के लिए सफेद या क्रीम कलर का कुर्ता-पायजामा और छात्राओं के लिए मैरून बॉर्डर वाली सफेद या क्रीम साड़ी को परिधान के रूप में तय किया गया है। 12 और 13 जनवरी को महाविद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.