हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरदोई। हरियावां चीनी मिल में जूस सल्फाइटर्स ऑपरेटर की बुधवार की शाम को हालत बिगड़ गई। उसे मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बस्ती सिद्धार्थ नगर थाना सिद्धार्थ नगर क्षेत्र के कलौली निवासी हरिन्द्र कुमार हरियावां डीसीएम श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड चीनी मिल में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। धीरेंद्र चीनी मिल में स्थित कॉलोनी में अपने साथी भानु प्रताप के साथ रहता था। मिल के एचआर हेड आलोक मिश्रा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक की ड्यूटी के बाद धीरेंद्र अपने आवास में खाना बना रहा था। इस समय भानु भी वहां था। अचानक हरिन्द्र को चक्कर आ गया और वह गिर गया। उसे चीनी मिल में डॉ बीपी सिंह ने प्राथमिक उपचार दिया। सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल...