पीलीभीत, जून 6 -- पीलीभीत, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय की नवगृह वाटिका में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण करते हुए जनपद वासियों से पौधारोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व है कि हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पौधे रोपित कर संरक्षण कर संकल्प लिया गया पीलीभीत, संवाददाता। जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल-कालेजों और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से पौधे रोपित कर संरक्षण कर संकल्प लिया गया। समाज के प्रत्येक व्यक्ति से पौधे रोपित करने का आह्वान किया गया। भारत विकास परिषद ने बच्चों को पौधे वितरित किए। विश्व पर्यावर...