बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- हरियाली तीज पर महिलाओं ने रखा व्रत मांगा पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि का वरदान पावापुरी में शिव मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब पावापुरी, निज संवाददाता। हरियाली तीज का त्योहार रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की और पति की दीर्घायु व परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाएं हरी साड़ी, चूड़ियां और मेहंदी से सजी-धजी मंदिरों और घरों में पूजा की तैयारियों में जुट गई थीं। शिवालयों में शिव-पार्वती की विशेष सजावट की गई थी। व्रतधारियों ने बेलपत्र, जल, दूध और धूप-दीप से भगवान शिव का अभिषेक किया और परंपरागत तीज कथा भी सुनी। पर्व की खास बात यह रही कि महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हुई झूला झूलती नजर आईं। कई कुंवारी कन्याओं ने भी अच्छे वर की प्...