हाथरस, जुलाई 25 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। हरियाली तीज का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। महिलाएं सुहाग की दीर्धायु की कामना के लिए निर्जला उपवास रखेंगी। सोलह श्रंगार कर भगवान शिव पार्वती का पूजन करेंगी। महिलाएं पूजा पाठ और सजने संवरने के सामान की खरीदारी करने में जुटी हुई है। इस कारण बाजरों में खासी भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर सुहागिनों के द्वारा हरे रंग की सिल्क व सीरियल से संबधित साडियों की ज्यादा खरीदारी की जा रही है। सावन माह में हरियाली तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। जिन विवाहिताओं के लिए शादी के बाद पहला त्योहार है। वह मायके जाने के लिए उत्साहित हैं। नई नवेली दुल्हन भी श्रंगार और हरे रंग की साडि़यां खरीदने के लिए बाजार पहुंच रही है। वहीं बेटी की ससुराल में उपहार स्वरुप दिए जाने वाले श्रंगार सामान की जमकर खरीदारी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.