संभल, जुलाई 30 -- उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप व संस्कार भारती के तत्वाधान में मंगलवार को हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें समिति की महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य करके धूम मचा दी। मुख्य अतिथि मंजू दिलेर व विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने दीप जलाकर की। इसके बाद महिलाओं ने अपने मनपसंद गीतों पर नृत्य किया। महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर बारी-बारी से नृत्य किया। हरियाली तीज कार्यक्रम में रागिनी को तीज मलिका चुना गया। वही पीहू मिस क्यूट रहीं। इस दौरान नूतन चौधरी, ममता राजपूत, रश्मि, शशिबाला, रागनी, पूजा, योगेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...