देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर के न्यू कालोनी, बैद्यनाथपुर निवासी अनोज कुमार झा ने अपनी हीरो मोटर साइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में जिक्र है कि 31 अक्टूबर 2025, रात्रि लगभग 8:35 बजे हरियाली कॉम्प्लेक्स, पंडित बीएन झा रोड में एक शादी समारोह में गए थे। अपनी मोटरसाइकिल हीरो रजिस्ट्रेशन नंबर- जेएच-15-वाई-4261 गेट से दाहिने हटाकर रोड किनारे खड़ी की थी। रात्रि 10:35 बजे जब मोटरसाइकिल लेने गए, तो देखा कि वहां नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का पता नहीं चला। अंतत: थाने में प्राथमिकी संख्या- 535/2025 दिनांक 01.12.2025 दर्ज करायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.