भदोही, फरवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। शहर के हरियांव स्थित श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटरमीडिएट कालेज में सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। इस दौरान वर्ल्ड वेट लैंड डे पर एनसीसी के जवानों ने धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य विलास चन्द्र दुबे ने कैडेट्स को वर्ल्ड वेट लैंड डे के बारे में बताया। कहा कि दो फरवरी को इसे मनाया जाता है। कैप्टन प्रमोद कुमार ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि शासन द्वारा निर्धारित ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने का उद्देश्य पारिस्थितिकी तंत्र में (वेटलैंड) आद्र भूमि के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कहा कि धरती पर बिना पेड़, पौधों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। जवानों से अपने आसपास हरियाली को काम करने का आह्वान किया गया। साथ ही लोगों से पेड़ पौधों को संरक्षित करने की बात क...