आजमगढ़, नवम्बर 28 -- आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव में हरियाणा से महिला का शव शुक्रवार को घर पहुंचा। घर पर शव के आते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति ने हरियाणा में गोली मार कर हत्या कर दी थी। ठिकाने लगाते समय पति शव छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। रुपाईपुर गांव निवासी 34 वर्षीय प्रिंयका यादव पत्नी राजीव यादव पति के साथ हरियाणा के पानीपत में रहती थी। पति का दूसरी महिला से संबंध हो गया था। जिसका प्रियंका विरोध करती थी। दंपति में 24 नवंबर की रात विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी प्रियंका की गोली मार कर हत्या कर दी, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कूंच दिया था। शव को बोरा भर कर नहर में फेकने जा रहा था। कुछ लोगों के आ जाने पर वह घबरा गया और रास्ते में ही शव को छोड़ कर भाग गया था। हरियाणा पुलिस सीसीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.