रायपुर, फरवरी 15 -- ग्रेजुएट लेवल इंजीनियरिंग परीक्षा (GATE) में नकल करने की कोशिश कर रहे कुछ परीक्षार्थी समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए। छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किए गए ये सभी 'मुन्ना भाई' हरियाणा के रहने वाले हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को स्नातक अभियांत्रिकी परीक्षा (GATE) में नकल करने की कोशिश के आरोप में कुछ परीक्षार्थियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के पास से 8 मोबाइल फोन, 4 ब्लूटूथ युक्त डिवाइस, 3 ब्लूटूथ इयरपीस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कुछ लोग परीक्षा दे रहे थे। उन्होंने ब्लूटूथ उपकरणों से प्रश्न पढ़कर भेजे, जबकि उनके साथियों ने उन प्रश्नों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.