गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। होली के त्यौहार और खाटू श्याम मेले के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने हरियाणा के रास्ते 4 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 26 फरवरी से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगा। रेलवे के इस कदम से न केवल यूपी-बिहार जाने वाले प्रवासियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी सफर आसान हो जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि खाटू श्याम मेले के लिए विशेष रूप से हिसार-जयपुर स्पेशल (अनारक्षित) ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे हिसार से रवाना होकर दोपहर 1:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। वापसी में जयपुर से दोपहर 2:50 बजे चलकर रात 10:25 बजे हिसार लौटेगी। यह ट्रेन स...