गुरुग्राम, अक्टूबर 16 -- हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है। एक पूर्व विधायक ने उन पर फ्लैट हड़पने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि, गहलोत ने इस आरोप को निराधार बताते हुए इसका खंडन किया है। हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत के खिलाफ महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह के आरोप पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बलबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि गहलोत उनके फ्लैट को हड़पने की साजिश रच रहे थे। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गहलोत ने इस आरोप को निराधार बताते हुए इसका खंडन किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिंह ने आरोप लगाया कि गहलोत ने साजिश रचकर अपना फ्लैट वीरेंद्र राणा के नाम पर ट्रांसफर कर दिया था, जो 2019 में गुड़गांव लोकसभा सीट से इनेलो के उम्मीदवार थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.