फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले के फूड कोर्ट में स्थित हरियाणा रसोई पर्यटकों को शुद्ध हरियाणवी स्वाेद का अनुभव करा रही है। यहां की स्पेशल थाली मेले में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हरियाणा की पारंपरिक खानपान संस्कृति को दर्शाती यह थाली स्वाद के साथ-साथ पौष्टिकता का भी पूरा ध्यान रखती है। हरियाणा रसोई की स्पेशल थाली में मक्के और बाजरे की गरमागरम रोटियां परोसी जा रही हैं। इनके साथ सरसों का साग, मेथी की कढ़ी, लोहनी घी, ताजी लस्सी और गुड़ दिया जा रहा है, जो ग्रामीण हरियाणा के पारंपरिक भोजन की झलक पेश करता है। देसी घी की खुशबू और साग का जायका पर्यटकों को खूब भा रहा है। थाली का हर व्यंजन शुद्ध सामग्री से तैयार किया जा रहा है, जिससे इसका स्वाद और गुणवत्ता दोनों बरकरार हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.