बदायूं, फरवरी 9 -- दहगवां। जरीफनगर क्षेत्र के गांव आंतर के निवासी युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बद शव के गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। आंतर गांव निवासी युवक मेघ सिंह 25 वर्ष पुत्र दयाराम हरियाणा के कैथल में भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता था। बीती रोज किराने की दुकान से राशन लेकर वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक युवक के परिजनो को दी। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया। रविवार को मृतक का शव घर पहुंचा, तो यहां कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.