उन्नाव, सितम्बर 11 -- फतेहपुर चौरासी। हरियाणा में रहकर मजदूरी करने वाले मजदूर का बुधवार देर रात संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचा छोटा भाई शव लेकर घर वापस आ गया। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के चंदिकाखेड़ा गांव के रहने वाले बयालीस वर्षीय अनिल कुमार हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार देर रात वह छत से नीचे आ गिरा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ दूरी पर रहने वाले छोटे भाई को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा। उसके बाद शव लेकर हरियाणा से घर आ गया। पिता रूप नारायण ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी नन्हकी व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.