फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में बदलाव आ रहा है। दुनिया में अब व्यावसायिक (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस, एग्जिबिशन) पर्यटन की तरफ तेजी से रुझान बढ़ रहा है। इस क्षेत्र में हरियाणा बेहतर काम कर सकता है। एनसीआर से सटे होने की वजह से यहां व्यावसायिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। शुक्रवार को 38वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का उद्घटान करने के बाद बतौर मुख्य अथिति शेखावत ने अपने भाषण में यह बात कही। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आपने मंत्रिमंडल के अनेक मंत्रियों के साथ मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने कहा कि आज दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.