शामली, अक्टूबर 27 -- हरियाणा के करनाल में धान मंडी में भारी भीड़ को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे से धान लेकर जा रहे वाहनों को बिड़ौली हरियाणा बार्डर पर रोका। जिसको लेकर हाईवे के दोनों ओर शनिवार रात से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस प्रशासन हाईवे पर ले जाम को खुलवाने में लगा। शाम तक जाम में फंसे लोग हलकान रहे। उत्तर प्रदेश के किसानों को हर बार हरियाणा अपने धान एवं गैंहू को मंडी ले जाने पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्योंकि हरियाणा शासन प्रशासन का कभी भी फरमान जारी हो जाता कि उत्तर प्रदेश के किसानों को हरियाणा में आने से पहले ही रोक दिया जाये। जिसके बाद बार्डर पर हरियाणा पुलिस प्रशासन वाहनों को रोक देते हैं और उसके बाद मेरठ करनाल हाईवे पर जाम लग जाता है। जिसके कारण किसानों के साथ साथ आमजन भी जाम के झाम में फंसे रहते हैं। वहीं जाम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.