गुड़गांव, जनवरी 14 -- -परीक्षा के बाद भी नहीं होगी छेड़छाड़, मूल्यांकन तक रहेगी सख्त निगरानी गुरुग्राम, संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर गुरुग्राम में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार जिले में करीब 20 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बोर्ड ने कई नई व्यवस्थाएं लागू करने का फैसला लिया है। बोर्ड के अनुसार इस सत्र से उत्तर पुस्तिकाओं पर भी क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स लगाए जाएंगे। गुरुग्राम समेत प्रदेश परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं भी इसी तकनीक से लैस होंगी। इससे न केवल परीक्षा के दौरान बल्कि मूल्यांकन के समय भी किसी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। हर उत्तर पुस्तिका के प्रत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.