देवघर, मार्च 25 -- देवघर, प्रतिनिधि चार साइबर आरोपियों को हरियाणा ले जाने के लिए सोमवार देर शाम हरियाणा की चार सदस्य पुलिस टीम देवघर पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी ने साइबर थाना पहुंचकर थानेदार से मुलाकात की। उन्होंने मामले के बारे में जानकारी देते हुए चार आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वर्तमान में चारों आरोपी केंद्रीय कारा देवघर में साइबर क्राइम के आरोप में है। पुलिस जानकारी लेने के बाद चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड में लेने की तैयारी कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...