देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। लाखों की ठगी के आरोप में हरियाणा पुलिस रविवार सुबह देवघर पहुंची और मामले से संबंधित एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस टीम सबसे पहले नगर थाना पहुंची और नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने हरियाणा पुलिस को स्थानीय सहयोग उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर युवक को हिरासत में लेकर नगर थाना में रखा गया। सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक बरमसिया इलाके का रहने वाला है। उसे मामले के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई जा सके और ठगी की योजना में शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, इस मामले में नगर थाना या हरियाणा पुलिस ने अभी तक किसी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मौके पर जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस और नगर पुलिस मिलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.