नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। हरियाणा विधानसभा चुनाव मामले को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान चुनाव आयोग और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड की तरफ बढ़ रहे युवा कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आरोप लगाया कि वर्तमान में चुनाव आयोग का मुख्य काम लोकतंत्र की हत्या करना, भाजपा को जिताना और आम जनता को हराना है। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहे हैं लेकिन इस साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सांकेतिक तौर पर शवयात्रा भी निकाली गई। चिब ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है और इसका साफ सबूत राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.