लखनऊ, फरवरी 2 -- प्रांजल पाल, अंशु पाल और देवांश चौरसिया के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर पिछली बार की उपविजेता मेजबान यूपी करम ने 36वें करम ऑल इंडिया हॉकी बाबू सब जूनियर बालक अंडर-14 प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में जीत के साथ आगाज किया। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की देखरेख में सोमवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में यूपी करम ने अपने पहले लीग मैच में मेजर ध्यानचंद हरियाणा को 10-0 से रौंद दिया। इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व ओलंपियन मार्विन फर्नांडिस (मास्को ओलंपिक 1980, स्वर्ण पदक विजेता) ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि यहां पर पुराने खिलाड़ियों से मिल कर यादें ताजा हुईं। उद्घाटन के अवसर पर केडी सिंह बाबू सोसाइटी के अध्यक्ष आईएएस अमित घोष, ओलंपियन सैयद अली और सुजीत कुमार, केडी सिंह बाबू के पुत्र कुंवर धी...