हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के रहमानियां खेल ग्राउंड में चल रहे मौलाना सलीम मेमोरियल अखिल भारतीय खेल महोत्सव के दूसरे फेज में शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल केजीएन मौदहा और हरियाणा के मध्य खेला गया। जिसमें केजीएन ने पांच रनों से मुकाबला जीत फाइनल में प्रवेश लिया। केजीएन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। केजीएन की तरफ से ओपनिंग करने उतरे अभय ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को अच्छी शुरुआत कराई। निर्धारित 20 ओवरों में टीम का स्कोर 176 रनों पर पहुंचा दिया। हरियाणा को 177 रनों कि लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा के अपने ओपनर बल्लेबाज पियूष 3 रनों पर आउट हो गए जबकि निशांत ने 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे निखिल ने 38, आदित्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.